उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के खटौली गांव के मोड पर ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के चक रसूलपुर गांव निवासी राज करन का 20 वर्षीय पुत्र विनोद बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक ललौली थाना क्षेत्र के खटौली गांव की मोड पर पहुंची तभी ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक विनोद घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बहुआ सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

