Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर हसवा कस्बे के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कमलीपुर गांव निवासी गुरशरण का 40 वर्षीय पुत्र रोहित बाइक पर सवार होकर घर से बीती रात थाना क्षेत्र के सुधवा गांव निमंत्रण में आया था।निमंत्रण से वापस लौटते समय जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर हसवा कस्बे के समीप पहुंची तभी उसकी बाइक को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक रोहित रोड पर घायल अवस्था मे पड़ा था। रास्ते से गुज़र रहे राहगीरों ने उसे रोड पर पड़ा हुआ देखा तो फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By