उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप स्थित बिजलीं पॉवर हाउस के पास बाइकों की भिड़ंत में दोनो बाइक सवार घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चतुर्भुज की सरांय गांव निवासी राम शरन का 32 वर्षीय पुत्र अनुज बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थानां क्षेत्र के कस्बे के समीप स्थित बिजलीं पॉवर हाउस के पास पहुंची। तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी भिडन्त हो गई जिसमें दोनो बाइक सवार घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनो को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद अनुज को सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल रेफर कर दूसरे बाइक सवार को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर अनुज को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

