G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में मंगलवार की देर शाम निमंत्रण पर जा रहे मां-बेटे को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया जिससे दोनों की घटना स्थल पर मौत हो गई। बाइक में बैठी सात वर्षीय बालिका छिटक कर गिर गई जिससे उसे मामूली चोट आई हैं। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बनियनपुर मजरे मंडवा गांव निवासी अशोक कुमार की 44 वर्षीय पत्नी शिवकुमारी साहू अपने 20 वर्षीय पुत्र अजय प्रसाद साहू व आठ वर्षीय सेजल साहू के साथ बाइक में सवार होकर कौशांबी जनपद के मंझनपुर शादी समारोह में जा रहे थे। बाइक जैसे ही खागा कोतवाली क्षेत्र के अमांव गांव के समीप एनएच-2 पर पहुंची तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे मां-बेटे की कुचलकर मौत हो गई जबकि सेजल छिटक कर दूर जा गिरी। जिससे उसे मामूली चोटे आई हैं। घटना के बाद चालक वाहन सहित भाग जाने में सफल रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share