Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसहन गाँव में मंगलवार की रात युवती फर्राटा पंखे में उतरे बिजलीं के करंट की चपेट में आ गई। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार खेसहन गांव निवासी रजोल की 18 वर्षीय पुत्री सोनी देवी रात लगभग ग्यारह बजे पानी पीने के लिए उठी। बताते हैं कि तभी फर्राटा पंखा की चपेट में आ जाने से उसकी घटना स्थल पर ही करंट लग जाने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By