Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के सरौली गाँव में बुधवार की दोपहर परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार सरौली गांव निवासी विजय पाल की 17 वर्षीय पुत्री सलोनी को दोपहर परिजनों ने किसी बात को लेकर डांट-डपट दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनो को जानकारी हुई। तुरन्त परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। इलाज कर रहे डॉक्टर ने उसकी हालत में सुधार बताया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By