G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के ईट गांव निवाशी युवती के साथ हुए गैंग रेप में पीड़ित युवती के परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल को प्रशासन द्वारा प्रयागराज हाईवे पर रोक लिया गया। जिससे क्षुब्ध जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि दमन कारी भाजपा सरकार न्याय की लड़ाई को अपराध की श्रेणी में रखती है। उन्होंने आगे कहा कि अब अपराधी स्वजातीय होने के कारण बाबा का बुलडोजर शांत खड़ा हैजब कि न्याय का आयाम सबके लिए बराबर होना चाहिए।आज पूरे देश में आतंक का राज है महिलाएं पूर्ण रूप से असुरक्षित हो गईं है पूरी भाजपा अपराध में आकंठ डूबी नजर आती है, ये कैसा लोकतंत्र है जिसमें आम जन मानस घुटन महसूस कर रहा है परन्तु यह भी सत्य है कि पाप का अंत निश्चित है। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे देश का गुंडा भाजपा का पदाधिकारी है जो जनता के सामने सिद्ध हो चुका है समाज में चारों तरफ भय का वातावरण है महिलाओं की आबरू सरे आम लूटी जा रही है पूरा प्रशासन दबाव में पंगु नजर आता है परन्तु अंत निश्चित है इसे झुठलाया नहीं जा सकता। प्रतिनिधि मंडल में पार्टी प्रवक्ता ई देवी प्रकाश दुबे, उपाध्यक्ष शेख एजाज अहमद, माधुरी रावत, पूर्व अध्यक्ष पप्पू पाल, मनोज घायल, आदित्य श्रीवास्तव , नजमी कमर, निजामुद्दीन, अजय बच्चा के साथ खागा कोतवाली में कलीम उल्ला सिद्दीकी, प्रकाश पांडेय, आशू पाण्डेय, मो. कासिम, सलीम शेख , शुर्यप्रकाश सिंह,को गिरफ्तार किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share