G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के भगत ताला गाँव के ओवर ब्रिज में बुधवार की दोपहर पेट्रोल भराकर घर वापस लौट रहे बाइक सवार को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के गोदी गांव निवासी छेदालाल का 22 वर्षीय पुत्र नीरज दोपहर पेट्रोल भराने गया था। वापस घर लौटते समय जब वह भगत ताला ओवर ब्रिज पर पहुंचा तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रही चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकीय उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल आए। जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share