उत्तर प्रदेश फतेहपुर के थाना खागा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 115/2026, धारा 74/64(1)/130/308/352/351 (3)/115(2)/61(2) बीएनएस एवं 66(E) आईटी एक्ट से संबंधित वांछित ₹50,000/- के इनामी आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कुल 07 पुलिस टीमें गठित कर विभिन्न राज्यों में लगातार दबिश दी जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 28.04.2026 को वांछित अभियुक्त बबलू सिंगरौर के मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे जंक्शन पर देखे जाने की सूचना प्राप्त हुई है। सूचना के आधार पर जनपद की एक पुलिस टीम द्वारा आरोपी का लगातार पीछा किया जा रहा है। पुलिस को विश्वास है कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाई सुनिश्चित की जाएगी। वांक्षित आरोपी के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति को पुरस्कृत किया जाएगा तथा उसका नाम एवं पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

