Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव के समीप ट्रैक्टर और पिकअप की भिडन्त हो गई। जिसमें पिकअप में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के पमरौली गांव निवासी श्याम लाल का 40 वर्षीय पुत्र राजू पिकअप पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब पिकअप ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव के समीप पहुंची तभी ट्रैक्टर से पिकअप की भिड़ंत हो गई। जिससे पिकअप सवार राजू गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बहुआ सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By