उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के गाज़ीपुर थानां क्षेत्र के सुकेती गाँव के समीप अनियंत्रीत बाइक गिरने से सवार दो युवक घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार असोथर थानां क्षेत्र के शरवल गाँव निवासी देश राज का 22 वर्षीय पुत्र कुशल उर्फ गद्दी और गाँव निवासी शिव शरन का 26 वर्षीय पुत्र राम प्रकाश दोनो एक ही बाइक पर सवार होकर बीती रात गाजीपुर थानां क्षेत्र में एक शादी समारोह में सामिल होने गए थे। वहाँ से लौटते समय जब बाइक गाजीपुर थानां क्षेत्र के सुकेती गाँव के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रीत होकर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार दोनो युवक घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेंस से दोनो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

