G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव में बीती रात घर में सोते समय महिला को किसी ज़हरीले कीड़े ने काट लिया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बहरामपुर गाँव निवासी दिनेश की 55 बर्षीय पत्नी सुशीला देवी बीती रात अपने घर में सो रही थी। तभी उसको किसी ज़हरीले कीड़े ने काट लिया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालात बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजनों ने फोन पर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share