उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थानां पुलिस द्वारा रात्रि को थाना खखरेरू क्षेत्रान्तर्गत भीमपुर नहर पुलिया तिराहे से सड़वापार जाने वाली नहर पटरी पर करीब 50 मीटर दूर ग्राम भीमपुर पर हुई मुठभेड़ के दौरान मु0अ0सं0 77/2026 धारा 303(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 61/2026 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित, ₹25,000/- का इनामिया एवं हिस्ट्रीशीटर आरोपी खागा कोतवाली क्षेत्र के बहलोलपुर ऐलई गाँव निवासी मो0 नवाब के 25 वर्षीय पुत्र गुड्डू उर्फ सोहेल कुरैशी के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे तुरन्त इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घायल आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर , एक जिंदा कारतूस तमंचे की नाल में फँसा, 02 राशि बकरियां व ₹2,010/- बरामद किए गए है। प्रकरण के संबंध में थाना खखरेरू पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी थाना खागा का हिस्ट्रीशीटर है। उसके आपराधिक इतिहास के संबंध में अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार उसके विरुद्ध प्रदेश के विभिन्न थानों में कुल 17 से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

