Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर मुरादीपुर गाँव के समीप बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के बसावनपुर गांव निवासी बड़कन का 30 वर्षीय पुत्र इंद्रेश बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर मुरादीपुर गांव के समीप पहुंची। तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी भिडन्त हो गई जिसमें इंद्रेश घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By