उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता विकास खंड अंतर्गत बेनीपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। गुरुवार को हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय रितेश कुमार अपने घर में बिजली की लाइन ठीक कर रहा था। तभी एक कटी हुई तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर गम्भीर रूप।से झुलस गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनो को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए एक नजदीकी प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मंझनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, इलाज के दौरान रितेश ने दम तोड़ दिया। रितेश की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका था पूरे परिवार की जिम्मेदारी रितेश के कंधों पर थी। उसकी मां निर्मला देवी और चार छोटे भाई पवन, अरुण, राजकुमार और जतिन का रो-रोकर हाल बेहाल है।
घटना ने परिवार की परेशानियों को और बढ़ा दिया है, क्योंकि आगामी 7 मई को रितेश की बहन की बारात आनी है। ऐसे में इस दुखद हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। बेनीपुर गांव में गमगीन माहौल के बीच रितेश का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव के लोग परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

