G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के चिल्ला घाट से ट्रक में मोरंग लोडकर जैसे ही कुछ दूर आगे बढ़ा तभी ट्रक अनियंत्रीत होकर पलट गया। जिससे चालक घायल हो गया। हादशे की जानकारी पुलिस को हुई तो तुरन्त घायल चालक को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचवाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार रायबरेली जनपद के सरेनी थानां क्षेत्र के गहरौली गांव निवासी तिलक राज का 40 वर्षीय पुत्र चन्द्र भान जो ट्रक चालक है। वह ट्रक में मोरंग लोड कर वापस लौट रहा था तभी कुछ दूर चलने के बाद उसका ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रक चालक चंद्रभान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचवाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस अस्पताल से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला स्थान पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share