उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के स्कूरी खुर्द गांव के समीप अज्ञात बोलेरो बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गई। जिससे बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनो को रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के स्कुरी खुर्द गाँव निवासी राम आशरे का 32 वर्षीय पुत्र हरि शंकर व गाँव निवासी कृष्ण पाल का 28 वर्षीय पुत्र धनराज और बुददा का 26 वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार उर्फ मुन्ना तीनो एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे। तभी गांव के समीप अज्ञात बोलेरो बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गई।

जिससे बाइक पर सवार तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी मोहर्रम अली और पायलट उपेंद्र के साथ मिथलेश कुमार को और बाकी दोनों को दूसरी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला राजस्थान पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर सभी का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

