G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के आरापुर गाँव की मोड़ के समीप विगत चार दिन पूर्व निमंत्रण से पैदल घर आ रहे वृद्ध को चार पहिया ने टक्कर मार दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया तो घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे तभी इलाज के दौरान बुधवार की शाम उसकी मौत हो गयी। बताते चले कि गाजीपुर थाना क्षेत्र के करसवां गांव निवासी स्व0 शिवनाथ का 65 वर्षीय पुत्र अमर सिंह 26 अप्रैल को आरापुर निमंत्रण में गया था। जहां से पैदल वापस आते समय आरापुर मोड़ के पास ही चार पहिया ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जिन्दगी और मौत के बीच संघर्ष करते करते बुधवार की शाम उसने दम तोड़ दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्ट मार्टम हाउस में मृतक के दामाद सोहन लाल ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share