उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में बिजली पोल में लगे झोंक में उतरे करेन्ट से युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अहमदपुर उर्फ अचाकापुर के धर्म सिंह की दुकान के पास बिजली का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। बुधवार की शाम गाँव के स्व.रमेश लोधी का 22 वर्षीय पुत्र सैनील किसी काम से दुकान गया था। बिजली के पोल की सेफ्टी के लिए लगी झोंक को पकड़कर युवक खड़ा हो गया। झोंक में उतरे करेन्ट की चपेट में आ जाने से युवक की मौके पर मौत हो गई। इकलौता पुत्र की मौत के बाद परिवार में दुःख का पहाड़ टूट पड़ा। तीन बहनें थी सभी की शादियां हो चुकी हैं। पुत्र की मौत की सूचना पर माँ शिवदेवी बदहवास हो रही थी। मृतक के चाचा सीताराम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची। प्रभारी निरीक्षक आलोक पाण्डेय ने बताया कि करेन्ट से युवक के मौत की जानकारी मिली है। पंचायतनामा भर कर शव का पीएम कराया जा रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

