G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में दो बाइकों की भिड़ंत में सड़क पर उछल कर गिरे युवक के ऊपर ट्रैक्टर ट्राली का पहिया चढ़ जाने से मौत हो गई। दुर्घटना कल्यानपुर थाने के बिंदकी मुरादीपुर रोड पर महरहा भट्ठा के पास हुआ। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दिया है। सात अन्य लोग भी घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाने के महरहा गांव निवासी राजा सोनकर उर्फ बृजेश की गांव में मुर्गा की दुकान हैं। बुधवार की देर रात मुर्गा काटते समय उंगली कट गई। इलाज कराने के लिए पड़ोसी दोस्त विशाल उर्फ शिवम राजपूत व 22 वर्षीय सूरज सोनकर बाइक से बिंदकी सीएचसी लेकर आ रहे थे। गांव से कुछ दूर ईंट भट्ठा के पास सामने से आ रहे बाइक सवार मलवां थाने के बसौनापुर गांव निवासी इंद्रेश जो भतीजी अकाशनी, फूफा अमौली चांदपुर के रहने वाले लक्ष्मी व यश को लेकर जा रहे थे, उनकी बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई। सूरज बाइक से छिटक कर सड़क में गिरा, इसी दौरान बगल से निकल रहे ट्रैक्टर ट्राली के पहिया उसके पेट पर चढ़ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहाँ इलाज के दौरान सूरज, बृजेश व विशाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय सूरज की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share