G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति(शासी निकाय)समीक्षा/ जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने स्वास्थ्य से सम्बंधित संचालित योजनाओ व कार्यक्रमो की प्रगति व प्राप्त बजट के सापेक्ष किए गए भुगतान की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और संबंधितो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन के आख्या की पुष्टि की। समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों के भुगतान की प्रगति कम पाए जाने पर निर्देशित किया की संबंधित डैम (District Account Maneger)व बैम(Block Account Maneger)के वेतन तब तक आहरित न किया जाय, जब तक लाभार्थियों का भुगतान न हो जाए। स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि जो स्वास्थ्य योजनाओं से संबंधित जो भी कार्य किए जाते है उनकी संबंधित पोर्टल पर सही फीडिंग कराए। सभी संकेतांको की प्रदेश में जनपद की रैंक अवश्य दर्शाए, संबंधित चिकित्साधिकारी अपने संकेतकों की निरंतर समीक्षा करते हुए निगरानी बनाए रखे। ई–संजीवनी के अंतर्गत संबंधित चिकित्साधिकारी संवेदन शीलता के साथ टेलीकंसल्टेशन के माध्यम से नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराये। आरबीएसके टीम द्वारा चिन्हित बच्चों को संबंधित बीमारी की स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए। बीसीपीएम अमौली के आशा के भुगतान की प्रगति कम होंने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियो से कहा कि अपने क्षेत्र के सभी बच्चों को अनुमन्य सभी वैक्सीनेशन कराए, साथ ही रिपोर्ट से भी अवगत कराए। उन्होंने कहा कि आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं का आयुष्मान भारत योजना में शत प्रतिशत पंजीकरण कराए। उन्होंने जिला प्रतिरक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि कार्ययोजना बनाकर निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीनेशन कराए और रिपोर्ट से अवगत कराए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप टीबी नोटिफिकेशन कराया जाय। नोटिफिकेशन व जांच में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित एसटीएस का वेतन रोकें के निर्देश दिए और कहा कि ज्यादा से ज्यादा क्षय रोगियों को गोद लिया जाय के लिए समन्वय बनाकर कार्य करे। उन्होंने समस्त स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि आभा आईडी रजिस्ट्रेशन में तेजी लाए। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि आशा की बैठक में गर्भवती महिलाओं को डिलेवरी व एएनसी की रिपोर्ट से संवेदन शीलता के साथ समीक्षा करते हुए एएनसी रजिस्ट्रेशन बढ़वाए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराते हुए सभी जांचे व अनुमन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराये साथ ही गर्भवती महिलाओ व बच्चों का टीकाकरण समय से कराते हुए संबंधित पोर्टल पर फीड  कराये एवं हाईरिस्क गर्भवती महिलाओ की नियमित जाँच कराए और सभी अनुमन्य स्वास्थ्य सुविधाएं संवेदन शीलता के साथ मुहैया कराने के साथ ही निरंतर फॉलोअप करते रहे।  उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों से कहा कि अपने दायित्वों का निर्वाहन पूरी संवेदनशीलता के साथ करते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए तथा गर्भवती महिलाओं को हाईरिस्क के बारे में जरूरी जानकारी देते हुए जागरूक किया जाय। बी0 एच0 एस0 एन0 डी0 दिवस में सभी अनुमन्य जांचे/स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाय साथ ही परस्पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश संबंधितों को दिए। उन्होंने कहा कि आशा एवं अंगनबाडी कार्यकत्रियो के मध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और आवश्यकता अनुसार नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र मे जांचे व दवाएं दिलाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी , प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज, जिला सलाहकार मातृ स्वास्थ्य आलोक कुमार, एसीएमओ, सीएमएस, डीपीएम, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीएमएस, सहित समस्त एमओवाईसी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share