उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली व हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बीच गुरूवार की सुबह चार पहिया वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गये। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के थाना रेउना क्षेत्र के रजी खालसा गाँव निवासी किशन सिंह का 20 वर्षीय पुत्र बीपी सिंह व हृदय सिंह का 40 वर्षीय पुत्र बबलू सिंह बाइक पर सवार होकर रायबरेली जनपद के लालगंज जा रहे थे। बताते है कि जैसे ही यह लोग सदर कोतवाली व हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बीच पहुंचे तभी चार पहिया वाहन ने इनकी बाइक टक्कर मार दिया। जिससे दोनो घायल हो गये। घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने दोनो घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

