G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के खेमकरनपुर गांव के समीप स्थित लोहिया पुल के पास बुधवार की दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में मुंडन संस्कार से लौट रहे दम्पत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद घटना स्थल पर लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के चौडाखेर निवासी 28 वर्षीय शुभाष सिंह अपनी 25 वर्षीय पत्नी सोनम सिंह के साथ मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किशनपुर थाना क्षेत्र के सरौली गांव आया हुआ था। मुंडन संस्कार के कार्यक्रम के समापन के बाद वह पत्नी को लेकर वापस लौट रहा था। जैसे वह ससुर खदेरी नदी में बने लोहिया पुल के समीप पहुंचा तभी अचानक खागा की तरह से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि बाइक सवार सवार महिला दस मीटर दूर जाकर गिरी। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं सड़क हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए भेजा गया। जहां पर महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सड़क हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पर लोगों ने जाम लगा दिया जिसके बाद पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत करा पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में किशनपुर प्रभारी निरीक्षक बच्चेलाल प्रसाद ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाई की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share