Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के एफसीआई गोदाम के समीप बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सझिया गांव निवासी गुरु प्रसाद का 37 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार साइकिल पर सवार होकर हथगांम कस्बे सब्जी लेने आ रहा था। जब उसकी साइकिल थाना क्षेत्र के एफसीआई गोदाम के समीप पहुंची। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार साइकिल को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे साइकिल सवार धर्मेन्द्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By