G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के बांदा सागर रोड पर सय्यद बाबा के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बाइक सवार भाइयों को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार दोनों भाई रोड पर गिरकर घायल हो गए हादसे की जानकारी उनके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मलाका गांव निवासी राम राज का 45 वर्षीय पुत्र राजू व उसका छोटा 40 वर्षीय भाई धर्मेन्द्र दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे।

जब उनकी बाइक थाना क्षेत्र के बाँदा सागर रोड पर सय्यद बाबा के समीप पहुंची। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार दोनो भाई घायल हो गए। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share