G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बे में स्थित स्वास्थ्य केंद्र के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नरतौली गांव निवासी आशिक लाल का 22 वर्षीय पुत्र गुड्डू बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक गाजीपुर कस्बे में स्थित स्वास्थ्य केंद्र के समीप पहुंची तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने घायल की हालत गम्भीर देखते हुए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share