Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के ढकौली गांव के समीप अनियंत्रित बाइक गिरने से बाइक पर सवार महिला घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के आबू नगर मोहल्ला निवासी सूरज अपनी 26 वर्षीय पत्नी अर्चना देवी को बाइक पर सवार कर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। जब उसकी बाइक राधानगर थाना क्षेत्र के ढकौली गांव के समीप पहुंची। तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे बाइक पर सवार उसकी पत्नी अर्चना घायल हो गई। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By