उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली पुलिस द्वारा वांछित/इनामिया आरोपी को आश्रय एवं आर्थिक सहायता देने वाले की गिरफ्तारी कर कब्जे से मोबाइल बरामद किया गया। खागा कोतवाली पर वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 115/2026 से सबंधित वांछित/इनामिया आरोपी बबलू सिंगरौर को आश्रय देने एवं आर्थिक सहायता प्रदान करने के संबंध में मु0अ0सं0 123/2026 धारा 249 (बी) बीएनएस बनाम जुगेश सिंह पुत्र स्व० पंचम सिंह निवासी मोहल्ला गढ़ी कस्बा व थाना खागा उम्र लगभग 34 वर्ष, मूल निवासी ग्राम पौली थाना खखरेरु के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा पुलिस उपाधीक्षक खागा के नेतृत्व में खागा पुलिस द्वारा अभियोग में विवेचनात्मक कार्यवाई एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर कटोघन टोल प्लाजा के पास हाईवे से वांछित आरोपी जुगेश सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार जुगेश सिंगरौर द्वारा बताया गया कि बबलू सिंगरौर जो मेरे मोहल्ले का है तथा मेरा ड्राइवर है। बबलू, युवराज व ललित ने मिलकर दिनांक 24.04.2026 को एक लड़की के साथ घटना किये थे जिसके बारे में बबलू ने मुझे बाद में बताया व मुझसे पैसे मागे तो मैंने दिनांक 25.04.2026 को 10,000/- रुपये एमएस अमर सिंह इलेक्ट्रानिक्स के खाते में अपने फोन पे के माध्यम से भेज दिये तथा बबलू को बता दिया जहां से बबलू ने नगद 10,000/- रुपये ले लिये थे। फिर मेरी व बबलू की बात चीत हुई कि तुम यहां से हट जाओ जैसा भी होगा मैं तुमको बताता रहूंगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

