Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर रेवाड़ी गाँव के समीप शुक्रवार की भोर पहर अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के रिठवां गांव निवासी महेन्द्र कुमार का 25 वर्षीय पुत्र शिवम बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में गया था। वहाँ से भोर पहर वापस लौटते समय जब वह थानां क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर रेवाड़ी गांव के समीप पहुंचा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By