उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में बुद्ध पूर्णिमा को लेकर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया करुणा के सागर भगवान बुद्ध के चरणों में पुष्प अर्पित कर जनप्रतिनिधियों सहित समाजसेवियों ने आम जनता को मानवता का पाठ पढ़ाया। जिसके तहत जिले के पीसीएफ गोदाम चौराहे पर बुद्ध पूर्णिमा मनाते हुए समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित कर भव्य भंडारे का आयोजन किया।वही बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नगर पालिका परिषद फतेहपुर के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य सहित सभासद गण मौके पर गए और भगवान बुद्ध की चित्र पर पुष्प अर्पित कर पीसीएफ गोदाम चौराहे का नाम गौतम बुध चौराहा रखते हुए बुद्ध प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा किया। जिससे कस्बे वाशियो में खुशी की लहर दौड़ गई। श्री मौर्य ने बताया कि कस्बे वासियों की मांग को लेकर बोर्ड की बैठक में इस चौराहे का नाम और प्रतिमा स्थापित करने के लिए टेंडर पास किया गया है। बहुत जल्द चौराहे के विकास होगा और भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित होगी। जहां इस अवसर पर वार्ड सभासद माया देवी के प्रतिनिधि पुष्पराज पटेल, विनय तिवारी सिविल लाइन सभासद, दिलीप गौतम, भानु प्रताप गौतम, हरिश्चंद्र, संजय श्रीवास्तव, विनोद गौतम, राम सिंह, राजू ,संजय गौतम, जागेश्वर बाबू, कैलाश सहित भीम आर्मी जिलाध्यक्ष राजेश पाटिल और सपा नेता वीरेंद्र सिंह, अमित पाल आदि।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

