उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के नरौली बुजुर्ग गाँव में गुरूवार की रात पंखे का प्लग बोर्ड में लगाते समय अधेड़ बिजलीं के करंट की चपेट में आ जा गया। जिससे अधेड़ की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस से मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के नरौली बुजुर्ग गांव निवासी अंगनू का 56 वर्षीय पुत्र शिवपाल गुरूवार की रात लगभग दस बजे अपने घर मे पंखे का प्लग बोर्ड में लगा रहा था। तभी वह बिजलीं के करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

