Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में राज्य महिला आयोग सदस्य अंजू प्रजापति जनपद के भ्रमण कार्यक्रम के तहत नारी शक्ति सम्मेलन कार्यक्रम ग्राम कंधरापुर थाना हुसैनगंज में नारी सशक्तिकरण के तहत महिलाओं को उनके अधिकारो के बारे में जागरूक किया और कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न होने नहीं दिया जायेगा। तत्पश्चात थाना ललौली थवईश्वर धाम दर्शन पूजन किया। इसी क्रम में आज सर्किट हाउस (पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस फतेहपुर) में महिला जन सुनवाई की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विधायक बिन्दकी जय कुमार सिंह जैकी एवं जनपद की महिलाओं के साथ महिला जनाक्रोश कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जहां भारी संख्या में महिलाओं ने तख्तियां लेकर नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, हम भारत की नारी है फूल नहीं चिंगारी है, सशक्त नारी सशक्त राष्ट्र आदि जैसे नारे लगाते हुए आगे बढ़ रही थी। इस मौके पर जन प्रतिनिधियों सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By