उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थानां क्षेत्र के नरैनी गाँव के समीप बीती रात बारात से वापस लौट रहा चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे वाहन में सवार 7 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने दो को मृत घोषित करते हुए। बाकी घायलो को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थानां क्षेत्र के मनीपुर गाँव निवासी धनराज का 35 वर्षीय पुत्र उमेश गाँव निवासी भिक्खु का 35 वर्षीय पुत्र शिव करन उर्फ ननकवा और गाँव निवासी महेंद्र पाल का 15 वर्षीय पुत्र शानू , जगदेव पाल का पुत्र शुखराज पाल, ओमकार सिंह का पुत्र अतुल सिंह, कृष्ण कुमार बचपेई का पुत्र अनुज, शन्त कुमार बचपेई का पुत्र अनूप सभी गाँव निवासी नीरज की बारात में सामिल होने थानां क्षेत्र के अकबरपुर बढ़वा गाँव गए थे। वहाँ से वापस लौटते समय जब इनका वाहन थानां क्षेत्र के नरैनी गाँव के समीप पहुंचा तभी अनियंन्त्रित होकर पलट गया। जिससे वाहन में सवार सभी घायल हो गए।

घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उमेश व शिव करन को मृत घोषित कर उनके शवो को मर्च्युरी हाउस में रखवा कर शानू को भर्ती कर बाकी सभी घायलो को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफ़र दिया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतको के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुँचे मृतक के भाई विशुन पाल ने बताया कि गांव से बारात गई थी। उसी में सामिल होने सभी लोग गए थे वहाँ से वापस लौटते समय हादसा हुआ जिसमें मेरे भाई व एक युवक की मौत हो गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

