उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के दसवां मील टोल प्लाजा से ड्यूटी कर बाइक से वापस घर लौटते समय बाइक सवार को रोडवेज बस से टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे दोनो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित करते हुए दूसरे की हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया।।जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के जिन्दपुर गांव निवासी जब्बार पाल का 40 वर्षीय पुत्र अशोक पाल जो ललौरी थाना क्षेत्र के दसवां मील टोल प्लाजा पर कार्यरत है।

वह अपनी ड्यूटी खत्म कर वापस घर लौटने लगा तभी उसके साथ गाजीपुर थाना क्षेत्र के चक वीरपुर गांव निवासी गुलजारी का 32 वर्षीय पुत्र ज्ञान सिंह सवार हो गया। बाइक कुछ दूर आगे बढ़ी तभी रोड वेज बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने ज्ञान सिंह को मृत घोषित करते हुए अशोक पाल की हालत गंभीर देख उसे प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

