G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि शासनादेश दिनांक-11.04.1985 में दिये गये निर्देशानुसार एवं डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, फतेहपुर द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार जनपद न्यायाधीश, के प्रशासनिक आदेश दिनांक-17.04.2026 के अन्तर्गत माह-मई व जून, 2026 में सिविल कोर्ट फतेहपुर, आउट लाइन्ग कोर्ट खागा एवं ग्राम न्यायालय बिन्दकी का समय प्रातः 07:00 बजे से अपरान्ह 01:00 बजे तक, जिसमें 10:30 बजे से 11:00 बजे तक आधे घण्टे का लन्च ब्रेक होगा, निर्धारित किया गया है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, फतेहपुर के पत्र दिनांक-25.04.2026 द्वारा जनपद के न्यायालयों का समय मा० उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के पूर्व आदेशानुसार निर्धारित किये जाने की सहमति दी गयी है। अतएव उपरोक्त शासनादेश दिनांक-11.04.1985 तथा मा० जनपद न्यायाधीश, फतेहपुर के निर्गत आदेश दिनांक-17.04.2026 एवं डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, फतेहपुर के सहमति पत्र दिनांक-25.04.2026 के कम में जनपद के समस्त राजस्व न्यायालय व श्रम न्यायालय तथा अभिलेखागार (माल एवं फौजदारी), कलेक्ट्रेट का समय माह-मई व जून, 2026 तक, प्रातः 07:00 बजे से अपरान्ह 01:00 बजे तक, जिसमें 10:30 बजे से 11:00 बजे तक आधे घण्टे का लन्च ब्रेक शामिल है, निर्धारित किया जाता है। जनपद के अन्य सभी कार्यालयों का समय यथावत पूर्वान्ह 10:00 बजे से अपरान्ह 05:00 बजे तक रहेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share