Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के मर्दनपुर गांव के समीप स्थित खेत में काम करते समय किसान को जहरीले सांप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मर्दनपुर गांव निवासी शिवराम का 44 वर्षीय पुत्र सुरेश गांव के समीप स्थित अपने खेतों में गेहूं का बोझ उठा रहा था। तभी भोझ के नीचे छिपे साँप ने उसको काट लिया, सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजनों ने फोन का घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By