Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की ख़ागा कोतवाली क्षेत्र के हरदो के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा गाँव निवासी बाबा सिंह का 60 वर्षीय पुत्र करन सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक हरदो के समीप पहुंची तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक करन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने घायल की हालत गम्भीर देखते हुए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By