Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में समाजवादी पार्टी कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पूर्व निर्धारित मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के सांसद नरेश उत्तम पटेल मौजूद रहे। बैठक में SIR के बाद प्राप्त मतदाता सूची के बूथ स्तर तक वितरण की समीक्षा की गई। सांसद ने BLA को मतदाता सूची पर गहनता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कटे नाम जुड़वाने, मृतक मतदाताओं के नाम हटवाने और बूथ पर न रहने वाले मतदाताओं को चिन्हित कर सूची तैयार करने का सुझाव दिया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने की , जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने किया। इस दौरान संतोष द्विवेदी, चेयरमैन राजकुमार मौर्या, वली उल्लाह, दलजीत निषाद, वीरेंद्र यादव, विपिन यादव, प्रवक्ता जगदीश सिंह एड, धर्मपाल पटेल, सोमवती, संगीता राज पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By