उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज माह मई के प्रथम शनिवार को विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की उपस्थिति में तहसील बिन्दकी के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बिन्दकी में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, वृद्धा, दिव्यांग, निराश्रित महिला पेंशन, सिंचाई, नलकूप, राजस्व आदि विभागों से संबंधित कुल-141 शिकायतकर्ताओं से शिकायतें प्राप्त हुई, के सापेक्ष-25 का मौके पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा निस्तारित कर दिया गया, शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को हस्थांतरित करते हुए समय सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को समय सीमा में गुणवत्तापूर्व निस्तारण के लिए सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य है, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने अथवा सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी द्वारा ससमय संज्ञान न लेने पर सख्त कार्यवाई की जायेगी। शिकायतकर्ता बृजेंद्र कुमार ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि प्रार्थी की खजुहा चौराहा बिन्दकी में तिवारी मार्केट में दुकान संचालित है, के बगल में हामिद फल विक्रेता द्वारा आगे रोड पर तख्त व तिरपाल लगाया है और दुकान की गली में बाइक खड़ी कर रास्ता अवरुद्ध किया है जिस पर जिलाधिकारी ने ईओ बिन्दकी सहित एवं अन्य 02 शिकायतों का निस्तारण न करने पर संबंधित को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर, उपस्थिति रजिस्टर को भी देखा। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शासकीय कार्याे में ढिलाई कदापि न बरती जाये, सभी लाभार्थीपरक योजनाओ का लाभ हर गरीब पात्र व्यक्ति को मिले, कोई भी गरीब व्यक्ति शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाये। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर उप जिलाधिकारी बिन्दकी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, उप निदेशक कृषि, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, एल डी एम , जिला कृषि अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी,जिला पूर्ति अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, ईओ, खंड विकास अधिकारी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

