G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने तहसील कार्यालय बिन्दकी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तहसील के बड़े बकायेदारों की फाइलों का निस्तारण एवं रखरखाव सही ढंग से न करने पर तहसीलदार सहित सभी एडब्ल्यूबीएन एवं अन्य संबंधितों का वेतन रोकने के निर्देश दिए एवं उन्होंने नायब तहसीलदारों के क्षेत्र से संबंधित रजिस्टरों को देखा, रजिस्टर अद्यतन न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी नायब तहसीलदारों को संबंधित रजिस्टर स्वयं नियमित चेक करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम से पूछा कि आपने पिछली बार तहसील का मुआयना कब किया था। इस पर एसडीएम ने बताया की 09 मार्च को तहसील का निरीक्षण किया था। जिलाधिकारी ने कहा की नियमित तहसील के सभी पटलों का निरीक्षण करें एवं सभी पेशकारों की ट्रेनिंग भी कराएं दैवीय आपदा से संबंधित रिपोर्ट में देरी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा की 24 घंटे के अंदर प्राथमिकता के आधार पर आपदा से संबंधित रिपोर्ट मंगाए अन्यथा संबंधित सभी के खिलाफ कार्यवाई होगी। तहसीलदार कोर्ट के निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वादों की फाइलों को देखा और कहा की धारा -67 के जो भी पुराने वाद हैं उनका तत्काल निस्तारण कराएं।एवं अन्य वादों का निस्तारण भी ससमय कराया जाय। इस अवसर पर एसडीएम बिन्दकी, तहसीलदार बिन्दकी सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share