उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने अभय सिंह फार्मेसी कॉलेज में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण किया के दौरान उन्होंने उपस्थिति कम होने एवं बाहर अध्यापकों को टहलते हुए देखने पर निर्देशित किया की जनगणना की ट्रेनिंग में आए लोगों उपस्थिति शाम 05 बजे ली जाए,बगैर प्रशिक्षण पूरा किए कोई भी विद्यालय से नहीं जायेगा। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अध्यापकों से कहा की हम अपने बच्चों को समय से पढ़ाते हैं और अन्य सुविधाएं प्राप्त कराते हैं तो स्वयं भी अच्छे से प्रशिक्षित होंगे तभी हमारे आने वाली पीढ़ी को इसका फायदा मिलेगा और उनका भविष्य सुरक्षित होगा। उन्होंने ट्रेनिंग के दौरान प्राप्त होने वाले मानदेय की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बिन्दकी, तहसीलदार बिन्दकी सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

जिलाधिकारी ने बिन्दकी के अभय सिंह फार्मेसी कॉलेज में चल रही जनगणना के प्रशिक्षण का किया औचक निरीक्षण
