G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के के फिरोजपुर गाँव में ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी देर रात मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी मिश्रीलाल का 35 वर्षीय पुत्र सर्जुन साइकिल से घर आ रहा था तभी ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दिया। ट्रैक्टर की टक्कर से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनो को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएससी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर में प्राथमिक उपचार के बाद उसे सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक का ससुर गुरु प्रसाद ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share