उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कोरसम गाँव में घर के सामने स्थित पटे कुएं में गिरकर परिजन व ग्रामीण उसको कुँए से निकाल कर इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुँचे। जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के कोरसम गांव निवासी ताम्रुद्ध का 3 वर्षीय पुत्र शिवनंदन खेलते खेलते घर के सामने स्थित पटे कुएं में जा गिरा। उधर कुछ देर बाद जब बच्चा नहीं दिखाई दिया तो परिवार वालों ने खोज बीन शुरू कर दी। काफी देर बाद घर वालों ने जब कुएं में जाकर देखा तो बच्चे का शव कुँए में पड़ा था। जिसे गांव वालों ने मिलकर बाहर निकाला, और उसे लेकर बिंदकी सीएससी पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने मासूम बच्चें को मृत घोषित कर दिया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

