Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलेकी खागा तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत रसूलपुर सानी पावर हाउस परिसर में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा स्मार्ट मीटर, बढ़ते बिजली बिल, लगातार बिजली कटौती और विभागीय अधिकारियों की कथित मनमानी से परेशान था। धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष उपभोक्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में स्मार्ट मीटर लेकर अपना विरोध दर्ज कराया और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों और उपभोक्ताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अचानक बढ़ोतरी हुई है, साथ ही समय-समय पर बिना सूचना बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है। पदाधिकारियों ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक क्षेत्र में लगे सभी स्मार्ट मीटर तत्काल हटाए नहीं जाते और अनावश्यक बिजली कटौती पर रोक नहीं लगती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने यह भी मांग की कि उपभोक्ताओं पर दर्ज किए गए कथित फर्जी मुकदमों को निरस्त किया जाए और किसी भी प्रकार की अवैध वसूली नहीं होनी चाहिए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By