G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के शहजादीपुर जाफरगंज रोड में चार पहिया वाहन व ऑटो की भिड़न्त में, किशोर सहित दो लोगों की मौके पर मौत हो गई वहीं एक महिला घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए सीएससी लाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के कटारिया गांव निवासी रामसागर का 16 वर्षीय पुत्र आर्यन मुन्ना की 6 वर्षी पुत्री वंशिका उर्फ आशी निवासी रजवामी मीरा थाना गंगा घाट जिला उन्नाव सभी लोग ऑटो में बैठकर आ रहे थे। जैसे यह लोग बिंदकी कोतवाली के शहजादीपुर जाफरगंज रोड पर पहुंचे तभी तेज रफ़्तार चार पहिया ने ऑटो में टक्कर मार दिया। जिससे आर्यन व अंशिका उर्फ आशी की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं किरन गंभीर रूप से घायल हो गई, घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए सीएससी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share