G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के राहिमालन का पुरवा गाँव में पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही दबंग व अपराधी प्रवति के व्यक्ति ने अपने परिवार सहित, मिलकर दंपति व पुत्र को लाठी डंडा व धारदार हथियार मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान देर शाम पुत्र ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के राहिमालन का पुरवा गाँव निवासी स्वर्गीय सुंदरलाल का 62 वर्षीय पुत्र मानसिंह उसका 28 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु उर्फ कुन्नू व पत्नी ननकी 60 वर्ष को गांव का ही कमलेश यादव पुत्र श्याम सिंह, मनीष यादव पुत्र कमलेश, सचिन यादव पुत्र राकेश, सुरेंद्र यादव पुत्र विश्वास बहादुर, श्याम सिंह पुत्र स्वर्गीय नरसिंह, अशोक कुमार पुत्र विश्वास बहादुर, मुन्ना यादव पुत्र रामेंद्र, सिंह पुत्र रामेंद्र, छोटे पुत्र समर व रवि पुत्र जय सिंह ने घर में घुसकर दंपति वह पुत्र को लाठी डंडा धार दार हथियार मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए, गंभीर हालत में तीनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां देर शाम इलाज के दौरान अभिमन्यु उर्फ कुन्नू ने दम तोड़ दिया उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया, जहाँ मृतक के परिजनों ने बताया कि 2 वर्ष पूर्व कमलेश ने उसकी जमीन पर हैंड पाइप लगवा लिया था, जिसका विवाद चल रहा था, वही परीजनो ने यह भी बताया कि कमलेश गैंगस्टर का अपराधी है, आए दिन परिजनों को प्रताड़ीत करता था, यही नहीं जान से मारने की धमकी देता था, उनका कहना है कि कमलेश उनकी जमीन को हथियाना चाहता है, जिसको लेकर उसने घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद से पिता मान सिंह का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर पुलिस घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share