G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भलेवा गाँव में ननिहाल आए बालक की तालाब में डूब कर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कठेरवा गांव निवासी मोनू का 7 वर्षीय पुत्र मोहित अपने ननिहाल शादी समारोह में आया था। बताते हैं कि गांव के समीप स्थित तालाब के पास खेल रहा था तभी वह तालाब में डूब गया। उधर कुछ देर बाद जब वह नहीं दिखाई दिया, तो परिजन उसकी खोजबीन शुरू कर दी 2 घंटे बाद गांव वालों को तालाब में शव उतराता दिखाई दिया जिससे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, घटना के बाद मां के रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मृतक का मामा गुलजारी ने दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share