G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगज थाना क्षेत्र के बेरा गढीवा चौराहा के समीप बाइक की चपेट में आ जाने से साइकिल सवार व्रद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे थे तभी इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के बेरा गढ़ीवा गांव निवासी स्वर्गीय सुंदर का 60 वर्षीय पुत्र श्री राम साइकिल से बाजार गया था। वापस लौटते समय जब अपने गाँव के चौराहे पर पहुंचा तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया, हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी इलाज दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पुत्र विनोद ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share