G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के कस्बे में बाइकों की भिडन्त में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक बाइक सवार दो लोगो को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के खैरेई गांव निवासी रोशन सिंह का 18 वर्षीय पुत्र रमेश हथगांम थाना क्षेत्र के कोदईला गाँव निवासी राम कुमार के 10 वर्षीय पुत्र मयंक को बाइक पर सवार कर किसी काम से जा रहा था। जब बाइक हथगांम कस्बे में पहुंची तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी भिडन्त हो गई। जिससे दोनों बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक बाइक सवार मयंक और रमेश को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दूसरे बाइक सवार को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर मयंक और रमेश को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share