उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के नौबस्ता पुलिस चौकी के समीप अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर गंगा नहाने जा रही थी। तभी चलती बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार ख़ागा कोतवाली क्षेत्र के कुम्भीपुर गांव निवासी चन्द्र किशोर अपनी 55 वर्षीय पत्नी रामा देवी को आज।सुबह बाइक पर सावर कर घर से नौबस्ता गंगा घाट गंगा नहाने जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र की नौबस्ता पुलिस चौकी के समीप पहुंची तभी बाइक पर पीछे बैठी रामा देवी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको तुरंत इलाज के लिए जिला हथगांव सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी राहुल कुमार व पायलेट चरन सिंह के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

